Tata Sierra(टाटा सिएरा) फर्स्ट रिव्यू: एक लिजेंड की दमदार वापसी

Tata Sierra जब टाटा मोटर्स ने सिएरा (Sierra) नाम को वापस लाने का फैसला किया, तो यह सिर्फ एक नई कार लॉन्च करना नहीं था, बल्कि 90 के दशक की एक आइकॉनिक याद को तारो ताज़ा करना था। बात है 1991 की जब ओरिजिनल सिएरा अपने समय से बहुत आगे थी। नई सिएरा के सामने चुनौती सिर्फ एक अच्छी SUV बनने की नहीं थी, बल्कि उसे अपनी विरासत को भी संभालने था |
इस नई SUV को चलाने के बाद एक बात तो साफ है—टाटा ने इसमें अपनी पूरी जान लगा दी है। यह सिर्फ पुरानी यादों का सहारा नहीं ले रही, बल्कि अपने दम पर वापिस खड़ी हुई है |
अब बात करते है, डिज़ाइन और रोड प्रेज़ेंस: पहली नज़र का जादू
सबसे पहले बात करते है डिज़ाइन की, क्योंकि यही वह चीज़ है जो आपको सबसे पहले आकर्षित करती है। नई सिएरा में गजब का ‘रोड प्रेज़ेंस’ है। यह बड़ी है, ऊँची है और इसके अनुपात (proportions) बिल्कुल सही हैं। देखने पर ऐसा लगता है मनो मिनी डिफेंडर हो | आपको क्या लगता है हमे कमेंट करके जरूर बताये |
-
फ्रंट और साइड: इसका फ्रंट काफी सॉलिड मस्कुलर लगता है। साइड प्रोफाइल काफी साफ-सुथरा है लेकिन इसमें एक मजबूत (butch feel) है जो इसे और भी एग्रेसिव दिखाए बिना ही दमदार बनाती है।
-
पहिये: 19-इंच के अलॉय व्हील्स इसको और भी बड़ा बनाते है व इसके बड़े व्हील आर्च को और भी अच्छे से भरते हैं जिससे इसका ग्राउंड क्लीयरेंस और भी अच्छा हो जाता है |
-
बिल्ड क्वालिटी: बात करते है बिल्ड क्वालिटी की जो की टाटा का भरोसा है जो सालो साल चला आ रहा है, इसके पैनल गैप्स काफी कम और एक समान हैं, जो टाटा की मैन्युफैक्चरिंग में आए सुधार को दर्शाते हैं। रोड प्रजेंस की बात करे तो लोग सड़कों पर मुड़-मुड़ कर इसे देखते हैं, जो की Tata Sierra को और भी खास बना देता है |
Also Read : iphone 17 pro price in india review in hindi
इंटीरियर और टेक्नोलॉजी: स्क्रीन्स की दुनिया

जैसे ही आप Tata Sierra के अंदर बैठते हैं, तो सबसे पहले नज़र डैशबोर्ड पर मौजूद तीन स्क्रीन्स पर जाती है।जो की पहली नज़र में देखते ही आपको गेमिंग स्क्रीन की याद दिला देगी | स्क्रीन काफी वाइड है जो कार के डैशबोर्ड को लुक में और भी मस्त बना देती है |
-
10.25-इंच का डिजिटल क्लस्टर स्क्रीन
-
12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम पैनल
-
12.3-इंच की पैसेंजर स्क्रीन।
ये सभी स्क्रीन्स डैशबोर्ड के अंदर इंटीग्रेटेड हैं, न कि ऊपर अलग से रखी गई हैं, जिससे केबिन बहुत ही प्रीमियम सा लगता है। जेबीएल (JBL) का 12-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम दिया गया है जो की डैशबोर्ड में लगे साउंडबार डॉल्बी एटमॉस के साथ मिलकर बेहतरीन ऑडियो का अनुभव देता है। साउंड क्वालिटी बहुत क्लियर और एडवांस दी गयी है |
हां तोड़ी बहुत कमिया भी है, जैसे की 360-डिग्री कैमरा की क्वालिटी थोड़ी और बेहतर हो सकती थी। टच-आधारित क्लाइमेट कंट्रोल आधुनिक जरूर लगता है, लेकिन जब आप इसे इस्तेमाल करेंगे तो आपको सड़क से नज़र हटानी पड़ेगी, जो थोड़ा असुविधाजनक है क्युकी सड़क पर ड्राइव करते समय पूरा ध्यान तो सड़क पर रहता है और फिर आप टच कंट्रोल पर ध्यान देंगे तो आपका ध्यान सड़क से हटेगा जो के दुर्घटनाओं को अंजाम दे सकता है |
स्पेस और कम्फर्ट: जो की बहुत ही आरामदायक है
कंफर्ट और स्पेस के मामले में टाटा सिएरा (टाटा Sieera) में कोई भी समझौता नहीं किया गया है।
-
सीटिंग: अगली दोनों सीटें चौड़ी और आरामदायक हैं। पिछली सीट पर भी लेगरूम और हेडरूम की कोई कमी नहीं दी गयी है। तीन लोग आराम से पीछे वाली सीट पर बैठ सकते हैं।
-
बूट स्पेस: इसमें काफी बड़ा बूट स्पेस दिया गया है जो की 622 लीटर का विशाल बूट स्पेस है। पार्सल ट्रे के साथ भी यह स्पेस 450 लीटर तक रहता है। अगर आप पिछली सीटें फोल्ड कर देंगे, तो स्पेस बढ़कर और भी ज्यादा हो जाता है जो की यह 1,257 लीटर तक बढ़ जाता है।
Also Read : RBI Repo Rate Cut December 2025: होम लोन हुआ सस्ता, लेकिन FD पर क्या होगा असर? जानिए पूरा गणित
दमदार इंजन और परफॉरमेंस

टाटा सिएरा TATA SIERRA तीन इंजन विकल्पों के साथ आ रही है:
-
1.5L Hyperion T-GDi टर्बो पेट्रोल इंजन : (160PS पावर, 255Nm टॉर्क) – यह इंजन बहुत ही स्मूथ और इसमें टर्बो लैग बहुत ही कम रहता है। इसका ऑटोमैटिक गियरबॉक्स सही समय पर शिफ्ट होता है जो इसको और भी पावरफुल बनता है |
-
1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल: (106PS पावर, 145Nm टॉर्क)।स्मूथ एंड एवरेज फ्रेंडली इंजन जो की इसकी परफॉरमेंस को और भी बेहतर बनता है |
-
1.5L Kryojet डीजल: (118PS पावर, 260Nm टॉर्क) – डीजल इंजन थोड़ा शोर करता है, खास तौर पर एक्सीलरेशन के समय, लेकिन इसमें पावर की कोई कमी नहीं है।पावर इसमे टर्बो इंजन से भी ज्यादा रहती है |
राइड और हैंडलिंग

टाटा सिएरा की सबसे बड़ी खूबी इसकी ड्राइव क्वालिटी है। जो इसको स्मूथ और बेहतर परफॉरमेंस के साथ साथ ड्राइव के लिए बहुत बढ़िया है | इसका सस्पेंशन भारतीय सड़कों के गड्ढों के अनुरूप बनाया गया है को की गड्ढों से होने वाले वाइब्रेशन को आसानी से सोख लेता है। 205mm ग्राउंड क्लीयरेंस इसे खराब रास्तों पर बेफिक्र होकर चलाने की आज़ादी देता है। ऊँची कार होने के कारण थोड़ा बॉडी रोल सा महसूस होता है, लेकिन फिर भी ये कंट्रोल में रहता है। अगर बात करे हाईवे परफॉरमेंस की तो हाईवे स्पीड पर स्टेरिंग थोड़ा और भारी (heavy) हो सकता था, लेकिन शहर में ड्राइव करने के लिए यह बहुत आरामदायक है।
कीमत और निष्कर्ष
टाटा सिएरा की बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू होने जा रही है और इसकी डिलीवरी आपको 15 जनवरी से मिलने लगेगी। अभी तक इसके 5 वेरियंट्स (Smart+ से Adventure+ तक) ही मार्किट में आये है अगर बात करे इसकी प्राइस की तो इसकी कीमतें 11.49 लाख रुपये से लेकर 18.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई हैं। इसका टॉप मॉडल (Accomplished+) की कीमतें अभी आना बाकी हैं। जैसे ही आती हम आपको अपडेट कर देंगे |
हमारा फैसला: अगर हम बात करे हमारे फैसले की तो अगर इसका compare बाकी इसके सेगमेंट की कारों से करेंगे तो हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और महिंद्रा थार रॉक्स जैसे दिग्गजों से भरे इस सेगमेंट में, टाटा सिएरा अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रही है। क्युकी इसका डिज़ाइन, स्पेस और कम्फर्ट इसे एक बेहतरीन फैमिली SUV कार बनाता है। यह टाटा की अब तक की सबसे मास्टरक्लास कार है जो बताता है कि कंपनी भविष्य के लिए कितनी तैयार है। अगर आपको ये ब्लॉग पसंद आये तो कमेंट करके जरूर बताये |



