इंटरनेट की दुनिया में, वेब ब्राउज़र हमारी डिजिटल दुनिया का दरवाज़ा है। जिसमें पिछले कई दशकों से Google Chrome ने इस डिजिटल दुनिया पे राज किया है। गूगल क्रोम इकोसिस्टम के साथ seamlessly जुड़ा हुआ है, और इसमें एक्सटेंशन की बहुत बड़ी लाइब्रेरी है। लेकिन, हाल के वर्षों में हुई डाटा चोरी और डेटा प्राइवेसी (Data Privacy) की बढ़ती चिंताओं को लेकर उपयोगकर्ताओं को एक ऐसे विकल्प की तलाश करने पर मजबूर होना पड़ा, जो उन्हें “ट्रैक” न करे और जो उनकी प्राइवेसी का ख्याल रखे।
इसी डिजिटल दुनिया में भारतीय सॉफ्टवेयर दिग्गज कंपनी Zoho ने अपना एक नया दावेदार मैदान में उतरा है : नाम है : Ulaa Browser (उला ब्राउज़र)। यह ब्राउज़र पूरी तरह से स्वदेशी है, जो ‘प्राइवेसी-फर्स्ट’ (Privacy-First) सिद्धांत पर बनाया गया है, जो की Google Chrome को कड़ी टक्कर दे रहा है। तो, आइए जानते हैं कि इन दोनों ब्राउज़रों में कौन बेहतर है और आपको किसका उपयोग सबसे ज्यादा करना चाहिए।
प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा: असली अंतर कहाँ?
Ulaa Browser : बात अगर प्राइवेसी या डाटा सुरक्षा की है तो Ulaa Browser उसमें अपना सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शित करता है, और क्रोम उसमें पिछड़ा हुआ नजर आता है क्युकी Ulaa Browser (उला ब्राउज़र) का मूल सिद्धांत ही ‘प्राइवेसी-फर्स्ट’ है। ZOHO कंपनी का कहना है की ulaa न तो उपयोगकर्ता का डेटा ट्रैक करता है और न उसके प्राइवेसी को sell करता है।
इसके अंदर पहले से ही विज्ञापन अवरोधक और ट्रैकर ब्लॉकर मौजूद हैं। जिसका मतलब है कि आपको अलग से कोई एक्सटेंशन इंस्टॉल करने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे आपकी ऑनलाइन गतिविधि बिना किसी थर्ड पार्टी को आपका डाटा sell किये चल सकती है।
Google Chrome (गूगल क्रोम): Chrome एक बेहद ही सुरक्षित ब्राउज़र माना जाता है, लेकिन इसका व्यापार मॉडल विज्ञापन और उपयोगकर्ता व्यवहार को ट्रैक करने पर आधारित है।इसलिए थर्ड पार्टी प्राइवेसी और डाटा सेल्लिंग का डर लगा रहता है।
ट्रैकिंग: Chrome आपके द्वारा सर्च किये डाटा, वेबसाइट विज़िट और क्लिक पैटर्न से आपका डेटा इकट्ठा करता रहता है, जिसका उपयोग ये आपको personalised विज्ञापन दिखाने के लिए करता है।
सम्पूर्ण सुरक्षा के लिए, उपयोगकर्ताओं को अक्सर थर्ड-पार्टी एड ब्लॉकर और प्राइवेसी एक्सटेंशन इंस्टॉल करने पड़ते हैं, जो खुद भी आपका डेटा एकत्र करते रहते है जिससे आपकी प्राइवेसी और आपके डाटा loss का चांस ज्यादा रहता है।
निष्कर्ष (Verdict): अगर आपकी टॉप मोस्ट प्रायोरिटी ऑनलाइन प्राइवेसी और थर्ड-पार्टी ट्रैकिंग से मुक्ति है, तो Ulaa स्पष्ट ब्राउज़र आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगा।
स्पीड और परफॉर्मेंस (Speed and Performance)
अगर बात स्पीड और परफॉर्मेंस की जाए तो दोनों ही ब्राउज़र Chromium ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट पर आधारित हैं, इसलिए दोनों की गति समान है, फिर भी कुछ महत्वपूर्ण अंतर हैं जो इस प्रकार है :
Ulaa Browser:
इस ब्राउज़र में एड ब्लॉकर पहले से मौजूद होने के कारण, Ulaa विज्ञापनों को लोड होने से रोकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पृष्ठों को 25-30% तेज़ी से लोड करता है, जिससे ब्राउज़िंग का अनुभव तेज और बहुत हल्का हो जाता है जिससे यह कम RAM का उपयोग करता है, जो इसे पुराने या कम क्षमता वाले उपकरणों (Low-spec devices) के लिए और बी तेज बना देता है।
Google Chrome:
यह मल्टीटास्किंग (Multitasking) है और बहुत से वेब apps को आसानी से संभालता है। जिससे की, यह अधिक सिस्टम रिसोर्स (RAM) का उपयोग करता है, खासकर तब जब इसपर और भी अधिक टैब खुले हो टैब ये ब्राउज़र और भी स्लो हो जाता है।
इकोसिस्टम और सिंक (Ecosystem and Sync)
यह वह जगह जहा क्रोम, ulaa ब्राउज़र पर भरी पड़ता है: क्युकी Google Chrome, Google इकोसिस्टम का हिस्सा है। इसमे आपके बुकमार्क, पासवर्ड और हिस्ट्री Google अकाउंट के साथ आसानी से (Seamlessly) सिंक हो जाते हैं। अगर आप पूरी तरह से Gmail, Google Drive, और Android पर निर्भर हैं, तो Chrome आपका ये काम और भी आसानी से कर देता है जो इसका एक सबसे बड़ा फायदा है।
Ulaa ब्राउज़र अभी नया है जो आपको सिर्फ सिंक की सुविधा प्रदान करता है, जिसके लिए आपको सबसे पहले Zoho अकाउंट में लॉग इन करना होगा। यह Zoho के अन्य ऐप्स के साथ बेहतर इंटीग्रेटेड है, न कि Google के साथ। वैसे ही जैसे गूगल क्रोम अपने गूगल से।
अंतिम फैसला (The Final Verdict)
Google Chrome और Ulaa Browser दोनों ही बेहतरीन ब्राउज़र हैं, लेकिन दोनों की अपनी अपनी ख्याति है कोई डाटा प्राइवेसी मे सिक्योर है तो इकोसिस्टम में।
Google Chrome
उन उपयोगकर्ताओं के लिए सबसे अच्छा जो सिर्फ Google की सेवाओं पर बहुत अधिक निर्भर हैं, जिन्हें एक्सटेंशन की विशाल लाइब्रेरी की आवश्यकता पड़ती रहती है, और जो मल्टीटास्किंग को प्राथमिकता देते हैं (भले ही इसके लिए कुछ डेटा प्राइवेसी से समझौता ही क्यों ना करना पड़े)।
Ulaa Browser
उन उपयोगकर्ताओं के लिए जो प्राइवेसी को सर्वोपरि मानते हैं, जो एक बेहद ही हल्का और तेज़ ब्राउज़र चाहते हैं, और जो अपने काम और व्यक्तिगत ब्राउज़िंग को अलग रखने के लिए मल्टीपल मोड्स का भी उपयोग करना चाहते हैं। Ulaa ब्राउज़र एक इंडियन ब्राउज़र भी जो की इसका एक प्लस पॉइंट भी है इंडियंस की लिए मेड इन इंडिया प्रोडक्ट यूज़ करने की लिए।
अगर आप भी क्रोम को अलविदा कहने का मन बना रहे हैं, तो Ulaa Browser, एक स्वदेशी विकल्प होने के नाते एक विश्वसनीय डाटा सेफ्टी और प्राइवेसी-फर्स्ट विकल्प बन सकता है, जिसे आपको एक बार ज़रूर आज़माना चाहिए।



